11 फरवरी होगी 'एक शाम सांवरिया के नाम' गौ सेवा के लिए 51 लाख की आर्थिक सहायता का लक्ष्य
नोएडा। आगामी 11 फरवरी दिन रविवार को सेक्टर 21 स्थित नोएडा स्टेडियम में भगवान खाटू श्याम की भजन संध्या 'एक शाम सांवरिया के नाम' संकीर्तन महोत्सव की तैयारी को लेकर भारत विकास परिषद नोएडा द्वारा एक प्रेस वार्ता की गई, जिसमें आयोजन के बारे में अध्यक्ष कुलदीप गुप्ता ने बताया कि यह कार्यक्रम भव्य और यादगार होगा। नोएडावासी इसे याद रखेंगे। इस महोत्सव को याद ऐतिहासिक बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया गया है। इसमें भजन सम्राट रवि बेरीवाल व कन्हैया मित्तल भगवान खाटू श्याम के भजनों से लोगों को भक्ति में डूबाने का काम करेंगे। इसी के साथ हमने गौ सेवा के लिए 51 लाख रुपए की आर्थिक मदद गौशाला को देने का लक्ष्य रखा है और हमें आशा है कि हम यह लक्ष्य पूरा कर गौशाला को यह राशि भेंट करगे।
मीडिया प्रभारी पंकज जिंदल ने बताया कि इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे जिनके लिए हमने उचित व्यवस्था की है, जर्मन टेक्नोलॉजी से बना वाटरप्रूफ पंडाल लगाया जाएगा। कार्यक्रम में खाटू श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान व सालासर धाम से जय प्रकाश पुजारी भी उपस्थित होंगे जबकि पहाड़गंज से सुरेश चंद्र गुप्ता भी खाटू श्याम जी के भजनों का आनंद लेने यहां उपस्थित होंगे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का जश्न पूरे देश में लगातार जारी है, और हमारा यह आयोजन उसी का एक छोटा सा हिस्सा है।
महासचिव अनुज गुप्ता ने बताया कि यहां पर इतनी भव्य व्यवस्था की गई है कि पूरा नोएडा भी यहां पर एकत्र हो जाए तो कोई कमी नहीं पड़ेगी। सुरक्षा हेतु 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड और लगभग 150 स्वयंसेवक के साथ ही भारी मात्रा में पुलिस प्रशासन तैयार है।
कोषाध्यक्ष भूपेंद्र मित्तल ने बताया कि इस कार्यक्रम में पहुंचने वालों के लिए श्याम की रसोई की व्यवस्था की गई है जिसमें लोग भगवान का भोजन प्रसाद ग्रहण करेंगे।
कार्यक्रम संयोजक देवेंद्र गंगल ने कहा कि भारत विकास परिषद नोएडा शाखा 30 वर्षों से सामाज हित में सामाजिक व धार्मिक कार्यों को बढ़-चढ़कर करती आ रही है। जैसे की गौसदन की स्थापना, स्कूल भवन का निर्माण, निर्धन कन्याओं का सामूहिक विवाह, डायबिटिक फोरम का गठन, छात्रों के लिए समुह गान प्रतियोगिता और भारत को जानो ज्ञान प्रतियोगिता आदि।
संयोजक प्रताप मेहता ने बताया कि देश व समाज का विकास ही भारत विकास परिषद का एकमात्र लक्ष्य है और हम इसी लक्ष्य पर लगातार आगे बढ़ रहे हैं।
इस अवसर पर विपिन मल्हन, राकेश कात्याल, अतुल वर्मा, के. के. बंसल, देवेंद्र गंगल, कोषाध्यक्ष भूपेंद्र मित्तल, राजीव अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, राजीव गर्ग, अजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, अनिल गुप्ता, मनीष मित्तल, नितिन बंसल, केशव गंगल, मनीष मित्तल, अजय सरीन, अभय अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, राजीव अजवानी, आर. के. शर्मा, राजीव गर्ग आदि उपस्थित रहे।


