हाइड्रा वाहन पलटने से दबकर हुई थी मौत, सूचना मिलते ही मचा कोहराम
गाजीपुर : बरेसर थाना क्षेत्र के शक्करपुर कला गांव निवासी पूर्णवासी राम का पुत्र रामभुवन कुमार उम्र 23 वर्ष की मौत आंध्र प्रदेश के जनपद अनंता में हाइड्रा वाहन पलटने से दबकर मौत हो गई । मृतक का शव आंध्र प्रदेश से बुधवार को घर पहुंचा ।उक्त दुर्घटना 1 अप्रैल को हुई थी। शव घर पहुंचते ही पूरा परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है ।साथ ही गांव में मातम छा गया।मृतक पांच भाइयों में चौथा स्थान पर था। वह आंध्र प्रदेश के अनंता जनपद में हाइड्रा चलाकर मजदूरी करता था। बताया जाता है कि मृतक किसी पहाड़ी मार्ग पर जा रहा था इसी दौरान हाइड्रा वाहन ढलान के कारण पीछे पलट गया जिसमें दबकर रामभुवन की मौत हो गई। मृतक पांच माह पूर्व आंध्र प्रदेश कमाने गया था। परिजनों ने बताया कि 10 दिन के बाद ही घर आने वाला था। जिसका बरैक्षा के लिए मुहूर्त रखा गया था। आंध्र प्रदेश के जनपद अनंता पुलिस द्वारा पीएम करने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया था।शव आने की सूचना पाकर मां प्रभावती देवी सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है


