टिकट मिलते ही टीम के साथ महाहर धाम पहुंचें पारसनाथ राय
मरदह। भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय ने आज महाहर धाम मंदिर पहुंचकर भगवान महादेव का दर्शन तथा विधिवत पूजा अर्चना किया। और उन्होंने मंदिर कमेटी के पदाधिकारीयो से मिलकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सहयोग और समर्थन की बात भी कही। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, पूर्व विधान परिषद सदस्य डा केदारनाथ सिंह,लोकसभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय, पूर्व जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, अवधेश राजभर, संकठा प्रसाद मिश्र, चतुर्भुज चौबे,आशुतोष चतुर्वेदी , प्रमोद राय, दुर्गेश सिंह, अनिल पांडेय, साधना राय,किरन सिंह आदि उपस्थित थे।


