आरडब्ल्यूए 11 ने प्राधिकरण अधिकारियों के सामने रखी प्रमुख समस्याएं
नोएडा : सेक्टर वासियों को सुरक्षा व बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से सेक्टर 11 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष अनुज गुप्ता ने नोएडा प्राधिकरण के जल, सीवर, सिविल, हेल्थ और हॉर्टिकृचर विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक गुरुवार को सेक्टर 11 के बारात घर में की। इस दौरान उन्होंने पानी, सीवर सेक्टर में हो रहे अवैध अतिक्रमण व पार्कों के सौंदर्य करण को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। अनुज गुप्ता ने बताया कि सेक्टर में पहुंच रहा पानी 3600 से 3800 टीडीएस का है जो की बहुत ही जानलेवा है। इसके लिए पूरी पाइपलाइन बदलने का काम शुरू हो जाएगा। सेक्टर में नवंबर से नई वाटर लाइन डालने काम तेजी से किया जाएगा। वहीं उन्होंने सेक्टर के सीवर लाइन को भी बदलने की मांग की है क्योंकि मौजूदा सीवर लाइन 45 साल पुरानी हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि सीवर लाइन बदलने का टेंडर लग गया है बहुत ही जल्द यहां भी सीवर लाइन बदलने का काम शुरू हो जाएगा। वहीं सिविल विभाग से प्रवेश द्वार बनवाने की मांग की। साथ ही एच ब्लॉक और एल ब्लॉक के शौचालयों के सफाई और देखरेख की मांग की ।
अनुज गुप्ता ने बारात घर के नए भवन के जल्द निर्माण कार्य शुरू करने को लेकर भी चर्चा की। वहीं उन्होंने मदर डेयरी एस ब्लॉक के पीछे और हरी दर्शन चौकी से घुसते ही नाले के बगल में बस ड्राइवर द्वारा हो रही अवैध पार्किंग को हटाने की भी मांग रखी। साथ ही सेक्टर 11 मेट्रोअ स्पताल की पार्किंग से सेक्टर वासियों को हो रही समस्याओं से भी अधिकारियों को अवगत कराया कि किस तरह सेक्टर वासियों के घरों के सामने लोग अपने वाहन बेतरतीब तरीके से खड़े करते हैं और सेक्टर वासियों को समस्या का सामना करना पड़ता है।
हॉर्टिकृचर विभाग से उपस्थित अधिकारियों के सामने उन्होंने सभी पाकों में समरसिबल लगवाने व पाकों के सौंदर्य करण व पेड़ों के ट्रीमिंग की बात की। इस अवसर पर नोएडा प्राधिकरण से सिविल मैनेजर अजय यादव और जेई निर्दोष भाटी, हॉर्टिकृचर से ज्ञानेंद्र और रामकिशन, जल और सीवर से सीनियर मैनेजर अमरजीत, जोशी व मनोज, वहीं हेल्थ डिपार्टमेंट से गौरव बंसल और जगपाल चौधरी मौजूद रहे। जिन्होंने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और प्रमुखता से निस्तारण का आश्वासन दिया।


