लिटिल इंजन स्कूल ने अपनी चौथी शाखा के रूप में प्रारंभिक शिक्षा के सफ़र में एक और कामयाब क़दम बढ़ाया

लिटिल इंजन स्कूल ने अपनी चौथी शाखा के रूप में प्रारंभिक शिक्षा के सफ़र में एक और कामयाब क़दम बढ़ाया

नोएडा। लिटिल इंजन स्कूल ने सेक्टर 40, नोएडा में अपनी चौथी शाखा के रूप में प्रारंभिक शिक्षा के सफ़र में एक और कामयाब क़दम बढ़ाया ।शाखा का नेतृत्व वरिष्ठ शिक्षाविद् सुश्री अंजू कोहली द्वारा किया जाता है। उन्होंने 24 साल पहले बीटा-2 में अपना पहला स्कूल शुरू करने के बाद से ही बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रारंभिक शिक्षा के प्रति अटूट जुनून दिखाया ।

इस अवसर पर अतिथि, आमंत्रित लोग, माता-पिता, अभिभावक और और हमारे छोटे छोटे अनमोल रत्न उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति “प्रमोद कोहली रहे जिन्होंने सिक्किम उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया है। वह उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) बनाने वाली समिति के सदस्य हैं। 
सम्मानित अतिथि सुश्री रेनू चतुर्वेदी रहीं। जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में डीपीएस केपीवी के इक अनुभवी निदेशक के रूप में भी काम किया है। श्री सुमित जी, जो सक्रिय आरएसएस सदस्य और नोएडा के महानगर प्रचारक हैं सम्मानित हुए ।

अतिथि सूची में प्रभात, भागवत शर्मा, वीरेश तिवारी और संजय कोहली शामिल रहे।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन,स्कूली बच्चों द्वारा गीत और नृत्य प्रदर्शन और अतिथि भाषण के साथ हुई; अंततः रिबन काटने की औपचारिक रस्म निभाई गई । यह स्कूल दिलचस्प आंतरिक सज्जा और प्राकृतिक परिवेश के बीच खूबसूरती से स्थापित बच्चों के अनुकूल उपकरणों को प्रदर्शित करता है। यह जीवंत कार्यक्रम शिक्षकों और अभिभावकों के बीच खुली बातचीत और फिर सभी के लिए दोपहर के भोजन के साथ संपन्न हुआ।