टङवा मे फिर दबंगो ने लाठी डंडे से दलित को पिटा

टङवा मे फिर दबंगो ने लाठी डंडे से दलित को पिटा

गाजीपुर  शादियाबाद। थाना क्षेत्र के टड़वा गांव में होली के दिन यादव और उसी गांव के दलित बस्ती के लोगों में विवाद शनिवार की रात करीब नौ बजे फिर बढ़ गया। गांव का गुलाब राम(22) शादियाबाद बाजार से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने लाठी डंडे से हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया।मामले की जानकारी जब शादियाबाद पुलिस को हुई तो आनन फानन में घटनास्थल पहुंची। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। इस घटना से नाराज सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष व बच्चे लाठी डंडा लेकर शादियाबाद थाने पर पहुंच गये। जिनको किसी तरह समझाकर पुलिस ने वापस किया।