दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा आयोजित दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक सैक्टर-19, नोएडा में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता सांसद एवं पूर्व मंत्री, भारत सरकार, डा. महेश शर्मा ने की, जिसमें नव नियुक्त सदस्य भी उपस्थित रहे।
बैठक में बीएसएनएल सेवाओं के विस्तार और विकास के कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई । इसके साथ ही नव नियुक्त सदस्यों का बीएसएनएल के अधिकारियों द्वारा अभिनंदन और स्वागत भी किया गया।
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, अशोक कुमार मिश्रा, प्रमोद कुमार प्रजापति, रविंद्र कुमार, श्रीमती डिम्पल आनंद, चंद्रमणि भारद्वाज, जैनेन्द्र चौरसिया सहित बीएसएनएल के अधिकारीगण भी उपस्थित थे ।


