राष्ट्र के लिए राष्ट्र नायक को चुनने का अधिकार देता है मतदान - संजय बत्रा

राष्ट्र के लिए राष्ट्र नायक को चुनने का अधिकार देता है मतदान - संजय बत्रा

ग्रेटर नोएडा। हम भारतवासी सौभाग्यशाली हैं कि हमें संविधान में निहित बहुत सारे अधिकार प्राप्त हैं उनमें से विशेष मताधिकार है यह  हमें अपने राष्ट्र के लिए राष्ट्र नायक को चुनने का अधिकार देता है मतदान साथ ही यह एक दान स्वरूप भी है जिसके कारण इसे मतदान कहा जाता हैं इसलिए यह अधिकार के साथ राष्ट्रनिर्माण के लिए किए गए दान के पुण्य को कमाने का अवसर भी है यह कहना है लघु उद्योग भारती ग्रेटर नोएडा के अध्यक्ष संजय बत्रा का।                

 राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानने वाले एवं विश्व में  सनातन  धर्म तथा अपने देश के नागरिकों की प्रतिष्ठा और सम्मान को बढ़ाने वाले यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र भाई मोदी जी के पक्ष में मतदान के लिए  प्रेरित करने के  उद्देश्य से लघु उद्योग भारती की ग्रेटर नोएडा इकाई द्वारा ईकोटेक 3 में एक बैठक का आयोजन किया गया उपस्थित  सदस्यों ने चर्चा में भाग लेकर अपने विचार प्रस्तुत किए  और यह निर्णय लिया की अपने कारखाने में कार्य करने वाले सभी कर्मियों को मतदान अवश्य करने की शिक्षा देंगे और अपने निवास स्थान के  समीप रहने वाले पड़ोसियों को भी मताधिकार के उत्तरदायित्व से अवगत कराएंगे  इस चर्चा में ग्रेटर नोएडा इकाई के अध्यक्ष श्री संजय बत्रा, श्री मनोज चौधरी, श्री ईशान, श्री राजीव सैनी, श्री सुमंत कुशल, श्री सुभाष नरवाल, एवम गौतम बुध नगर इकाई के उपाध्यक्ष श्री के पी सिंह ने अपनी उपस्थिति दर्ज की।