सीएम योगी से सेक्टर 9 को इंडस्ट्रियल रॉ मैटेरियल हब या कमर्शियल मान्यता देने की लगाएंगे गुहार - सत नारायण गोयल

सीएम योगी से सेक्टर 9 को इंडस्ट्रियल रॉ मैटेरियल हब या कमर्शियल मान्यता देने की लगाएंगे गुहार - सत नारायण गोयल

नोएडा। नोएडा स्थित सेक्टर 9 जो गौतमबुद्धनगर जिले में रॉ मटेरियल के हब के रूप में पहचान बना चुका है, नोएडा प्राधिकरण द्वारा बार-बार  कॉमर्शियल कहकर छोटे-छोटे उद्यमियों को परेशान  किया जाता है और उन्हें बार-बार उन्हें नोटिस भेजा जाता है। साथ ही सीलिंग  करने की कार्रवाई का डर पैदा किया जाता है जिससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है। नोएडा प्राधिकरण के उपरोक्त परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए एसोसिएशन ऑफ कॉमन फैसिलिटी एरिया फ़ॉर इंडस्ट्री, चैप्टर जनता सेड सेक्टर 9 नोएडा ने रविवार 25 जून को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नोएडा आगमन पर सेक्टर 9 को इंडस्ट्रियल रॉ मैटेरियल हब के रूप में या मामूली शुल्क लेकर कॉमर्शियल मान्यता देने की मांग करेंगे।

इस बाबत एसोसिएशन ऑफ कॉमन फैसिलिटी एरिया फ़ॉर इंडस्ट्रीज, चैप्टर जनता सेड, सेक्टर 9 नोएडा द्वारा शनिवार को एक बैठक आयोजित की गई जिसमें रविवार को नोएडा आगमन पर  प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से सेक्टर 9 को मैटेरियल हब के रूप में मान्यता देने या कमर्शियल मान्यता देने की गुहार लगाई जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष रवीश दीक्षित व सेक्रेटरी जनरल सत नारायण गोयल ने कहा कि राज्य सरकार को भरपूर टैक्स देने वाला व तकरीबन 10,000 लोगों को रोजगार मुहैया करने वाले इस सेक्टर पर प्राधिकरण की नजरें गड़ी रहती है और छोटे- छोटे उद्यमियों को  हमेशा परेशान करने का रास्ता अपनाती रहती है।

उन्होंने कहा कि सेक्टर 9 में प्राधिकरण द्वारा छोटे-छोटे भूखंड आवंटित किए गए थे जिस पर छोटे-छोटे उद्यमी नोएडा के बड़े-बड़े इंडस्ट्री को रॉ मेटेरियल उपलब्ध कराकर सर्विस देते चले आ रहे हैं। पर नोएडा प्राधिकरण इसे कमर्शियल गतिविधियां कहकर छोटे-छोटे उद्यमियों को परेशान करती रहती है। जबकि यहां का रॉ मैटेरियल नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में सप्लाई होती है। वे मुख्यमंत्री योगी से मिलकर अपनी परेशानी बताने का निर्णय लिया है कि उन्हें प्राधिकरण द्वारा परेशान ना किया जाए, क्योंकि नोएडा को बसाने में सेक्टर 9 के छोटे-छोटे उद्यमियों का बड़ा योगदान रहा है।

उन्होंने कहा मुख्यमंत्री योगी हर दिल अजीज व्यक्ति हैं। वे सब की बात सुनते हैं। सेक्टर 9 के छोटे- छोटे उद्यमियों को भरोसा है कि वे इस मामले को संज्ञान में लेकर इसका समाधान करेंगे और मंच से घोषणा कर बड़ी राहत देंगे।
इस मौके पर सेक्टर 9 के अनेक सभी उद्यमी शामिल रहे।