कोरोना कर्फ्यू के दौरान खुलेंगी देसी-विदेशी शराब की दुकानें
गौतम बुध नगर।PNI News। कोरोना कर्फ्यू के दौरान जनपद गौतम बुध नगर में जिलाधिकारी सुुुहास एल वाई के निर्देश पर देशी-विदेशी शराब की दुकानें सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक खोली जाएंगी यह जानकारी जिला आबकारी अधिकारी राकेश बहादुर सिंह के द्वारा दी गई है।
उन्होंने बताया कि जनपद में सभी मदिरा की दुकानों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का अक्षर से अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। सभी दुकानों पर मदिरा की बिक्री के दौरान मास्क का प्रयोग एवं सोशल डिस्टेंसिंग का रखा जाएगा विशेष खयाल।


