श्रीजी गौसदन में हुआ मासिक हवन

श्रीजी गौसदन में हुआ मासिक हवन

नोएडा। सेक्टर-94 में स्थित श्रीजी गौसदन में मासिक हवन का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अवसर पर श्रीजी गौसदन के अध्यक्ष एन.के. अग्रवाल ने बताया कि गौरक्षा, संवर्धन एवं हवन का आयोजन भारत की प्राचीन संस्कृति सभ्यता के समन्वय सेतू व नैतिक मूल्य की सुरक्षा के साथ राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण है। मासिक हवन में उपस्थित सभी लोगों ने गोवंश में लगातार हो रही वृद्धि पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि, वह गौ रक्षा के लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।

वहीं हवन में अन्य यजमानो के अलावा लायंस क्लब दिल्ली- नोएडा की समस्त टीम यजमान के रूप में विशेष तौर पर उपस्थित रही तथा उनके द्वारा गौशाला को भरपूर सहयोग  प्राप्त हुआ।

कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी लोगों पर पुष्प वर्षा की गई तत्पश्चात भोजन प्रसाद का वितरण किया गया l इस दौरान गौशाला के सभी पदाधिकारी के साथ ही शहर के कई गणमान्य लोग गौशाला (हवन आयोजन) में उपस्थित रहे।