क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने इंफोसिस के पूर्व एक्जीक्यूटिव विशाल साल्वी को सीईओ नियुक्त किया
दिल्ली : प्रमुख ग्लोबल साइबर सुरक्षा समाधान प्रदाता, क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड ने श्री विशाल साल्वी को कंपनी का नया चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर (सीईओ) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल रूप से प्रभावी होगी। इंफोसिस के पूर्व सीईओ श्री साल्वी को भारत और दुनिया भर में साइबर सुरक्षा और सूचना तकनीक के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने का 29 वर्षों से ज्यादा का अनुभव है।
क्विक हील टेक्नोलॉजीज में शामिल होने से पहले, श्री साल्वी इंफोसिस लिमिटेड में ग्लोबल चीफ इंफॉर्मेशन सिक्युरिटी ऑफीसर, बिजनेस हेड - साइबर सिक्युरिटी सर्विस लाइन और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट के पद पर रह चुके हैं। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने इंफोसिस ग्रुप में सूचना और साइबर सुरक्षा की रणनीति को नया आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साल्वी ने कई प्रतिष्ठित कंपनियों में नेतृत्व के महत्वपूर्ण पदों पर रहते हुए साइबर सुरक्षा अपनी गहन विशेषज्ञता को निखारा। इन कंपनियों और संस्थाओं में पीडब्ल्यूसी, एचडीएफसी बैंक, स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक, ग्लोबल ट्रस्ट बैंक, डिवेलपमेंट क्रेडिट बैंक और क्रॉम्पटन ग्रीव्स शामिल हैं।
क्विक हील टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक डॉ. कैलाश काटकर कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं प्रदान करते रहेंगे। डॉ. काटकर की असाधारण नेतृत्व क्षमता ने कंपनी के उल्लेखनीय विकास और सफलता में प्रमुख भूमिका निभाई है। उनके दूरदर्शी मार्गदर्शन में कंपनी ने 2015 में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में अपना विस्तार करते हुए दुनिया भर में प्रतिष्ठित “सिक्योराइट” ब्रैंड लॉन्च किया। इसके साथ ही कंपनी ने रिटेल मार्केट में प्रभावशाली बाजार हिस्सेदारी हासिल की। उनके सक्रिय निर्देशन में कंपनी ने “साइबर सुरक्षा को सभी के लिए मूल अधिकार” बनाने के लक्ष्य को अपनाया। कंपनी लगातार लोगों को साइबर खतरों के प्रति जागरूक करने और उनको टालने के अथक प्रयास करती रहती है। साइबर दुनिया के बढ़ते खतरों ने अनगनित लोगों, बिजनेस और राज्य सरकारों को सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बना दिया है।
डॉ. कैलाश काटकर ने नेतृत्व के पद पर नई नियुक्ति में विश्वास जताते हुए कहा, “मैं क्विक हील फैमिली में काफी गर्मजोशी तह-ए-दिल से से श्री विशाल साल्वी का स्वागत करता हूं। हमारी टीम ने बिना थके विभिन्न कंपनियों को मजबूत साइबर सुरक्षा के समाधान प्रदान करने का प्रयास किया। हमें अपने हितधारकों के लिए बनाए गए कारोबारी मूल्यों पर गर्व है। उपभोक्ता को केंद्र में रखकर नए-नए आविष्कार करने की प्रेरणा के साथ हमें पूरा विश्वास है कि क्विक हील लोगों, संस्थाओं और देशों को साइबर सुरक्षा प्रदान करने का काम जारी रखेगा। सीईओ के रूप में विशाल साल्वी के साथ मिलकर हम भारत में साइबर सुरक्षा के माहौल को बदलने और दुनिया के नक्शे पर भारत की स्थिति को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”
विशाल साल्वी ने अपनी नियुक्ति पर कहा, “मैं क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड में सीईओ नियुक्त किये जाने से काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं। क्विक हील ने साइबर सुरक्षा उद्योग के भरोसेमंद लीडर के रूप में खासी प्रतिष्ठा कमाई है। मैं भविष्य में इस असाधारण प्रतिभा की धनी टीम का नेतृत्व करने का अवसर मिलने से काफी उत्साहित हूं। लगातार उभरते साइबर खतरों और डिजिटल सुरक्षा को प्राथमिकता देने की महत्वपूर्ण जरूरत के मद्देनजर मैं “साइबर सुरक्षा को सभी का मूल अधिकार” बनाने के साझा लक्ष्य के प्रति प्रतिबद्धता जताता हूं। मैं अपने उपभोक्ताओं और अपने हितधारकों के लिए वृद्धिको बढ़ावा देने और नवाचार की संस्कृति विकसित करने और उन्हें बेमिसाल अतुलनीय लाभ देने के लिए काफी उत्सुक हूं। हम एक साथ मिलकर सभी के लिए साइबर सुरक्षित दुनिया बनाने की कोशिश करते रहेंगे।“
चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में डॉ. कैलाश काटकर के साथ, कंपनी के सीईओ के रूप में श्री विशाल साल्वी की नियुक्ति क्विक हील टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। उनकी सामूहिक विशेषज्ञता, नेतृत्व क्षमता और इंडस्ट्रीज के संबंध में ज्ञान से कंपनी की साइबर सिक्युरिटी के क्षेत्र में नेतृत्व की स्थिति और मजबूत होगी।


