गैगस्टर एक्ट मे 4 वर्ष से फरार, 20-20 हजार रुपये के ईनामी 02 बदमाश गिरफ्तार
थाना दनकौर पुलिस द्वारा दो अभियुक्त अजीत पुत्र बालकिशन निवासी 100 नसीरपुर रोड पालम थाना पालम वाल्मिकि बस्ती नई दिल्ली, रिन्कु उर्फ श्रीदेव पुत्र कमलेश उर्फ भूरेयादव नि0 बहादरपुर थाना मिरहची एटा हाल पता राजू का मकान राणा जी एन्कलेव ए-50 गली नं0 16 थाना नजबगढ दिल्ली को गलगोटिया तिराहे से किया गिरफ्तार।
अभियुक्त वर्ष 2018 से थाना ईकोटेक प्रथम से वांछित चल रहे थे, अभियुक्तो पर 20-20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्तों द्वारा गैंग बनाकर डूब क्षेत्र मे लोगो को भविष्य मे अच्छे इन्वैस्टमैन्ट का धोखा देकर प्लाटिंग करते थे । इनका एक साभी पूर्व में गिरफ्तार हो चुका है ।


