हाईस्कूल दुसरे के स्थान पर परिक्षा दे रहे प्रधानाचार्य सहित तीन गिरफ्तार
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में,अपर पुलिस अधीक्षक नगर गाजीपुर,के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में उ0नि0 संतोष कुमार राय थानाध्यक्ष थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर मय हमराह के द्वारा उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाईस्कूल की परीक्षा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा में सम्मिलित होने/कराने के संबंध में पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0 0009/2023 धारा 419/420/467/468/471/120बी भा0द0वि0 व 6/10 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम थाना रामपुर मांझा जनपद गाजीपुर से संबंधित अभियुक्तगण 1.योगेन्द्र यादव पुत्र श्री सुचित सिंह यादव निवासी ग्राम विशुनपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 52 वर्ष (प्रधानाचार्य सुचित नन्दन इण्टर कालेज, विशुनपुरा देवचन्दपुर, गाजीपुर) , 2. किशन कुमार पुत्र कल्पनाथ राम निवासी ग्राम देवचन्दपुर थाना रामपुर माँझा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 25 वर्ष 3.धीरेन्द्र यादव पुत्र जमेन्द्र यादव निवासीगण ग्राम विशुनपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 20 वर्ष को बहदग्राम जेवल से गिरफ्तार किया गया जिसे अग्रेतर कार्यवाही हेतु न्यायालय भेजा गया।


