आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश को लेकर विवाद दो घायल मुकदमा दर्ज 

आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश को लेकर विवाद दो घायल मुकदमा दर्ज 

 दुल्लहपुर (गाजीपुर) क्षेत्र के अतरौला गांव में शुक्रवार की रात तेरही कार्यक्रम में आर्केस्ट्रा में नाच के गाने की फरमाइश को लेकर हुए विवाद में दो अलग अलग गांव के दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों के स्वजन ने नामजद व अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला पंजीकृत दोनों घायल युवकों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। जहां हालत गंभीर होने पर एक युवक को इलाज के लिए मऊ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मालूम हो कि अतरौला गांव में शुक्रवार को पंकज राजभर के घर तेरही का कार्यक्रम था। जिसमें आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। पड़ोसी गांव के सोमरवारी गोलू राजभर निमंत्रण में गया था। आर्केस्ट्रा में गाने की फरमाइश को लेकर कुछ लोगों ने आपस में मारपीट किया इसके बाद वहां से फरार हो गए। मौके पर मौजूद सोमरवारी निवासी गोलू राजभर को कुछ लोगो ने विवाद करने वाला व्यक्ति समझ कर पिटाई कर दी जिससे वह घायल हो गया। घायल गोलू राजभर के पिता बलवंत राजभर ने अंशु चौहान व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी। वही मौके पर मौजूद मडरिया गांव निवासी गोलू चौहान को भी दर्जनों लोगों ने विवादित गांव का बताकर पिटाई कर दिया। जिससे वह घायल हो गया गम्भीर होने पर उसे इलाज के लिए मऊ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गोलू चौहान के पिता अच्छेलाल चौहान के तरफ से दिए गए तहरीर में लाठी डंडे से मारपीट कर घायल करने के आरोप में अतरौल गांव निवासी बीडीसी चंदन राजभर, लालू राजभर, रोशन राजभर, चंदन कुमार व चार अज्ञात के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसओ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कारवाई की जा रही है।