केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के करीबी जिला उपाध्यक्ष के अवैध निर्माण पर वाराणसी विकास प्राधिकरण का चला बुलडोजर
वाराणसी। भाजपा नेता व जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के अवैध निर्माण पर वीडीए वनगर निगम ने की कार्रवाई। केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय के करीबी अखंड प्रताप सिंह ने शिवपुर में अपार्टमेंटकी दीवार के पास टीन शेड लगा कर अपना दफ्तर बना लिया था। इसकी शिकायत सोसायटी की महिलाओंने प्रशासन से की थी। साथ ही इसके खिलाफ दो दिन पहले प्रदर्शन भी किया था। वीडीए संयुक्त सचिवपरमानंद यादव के अनुसार जांच में पाया गया कि सत्य प्रकाश सिंह उर्फ अखंड प्रताप सिंह द्वारा सोसायटी कीदीवार के पास कराया गया व्यक्तिगत निर्माण अवैध है। इस पर उन्हें नोटिस देने के बाद कार्रवाई की गई।केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पांडेय के करीबी व भाजपा नेता अखण्ड प्रताप सिंह के वाराणसी स्थित शिवपुर मेंअवैध निर्माण पर वीडीए और नगर ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। अवैध निर्माध पर बुलडोजर चला करध्वस्त किया जा रहा है।सेंट्रल जेल मार्ग स्थित एक अपार्टमेंट के बाहर चारदीवारी के समीप अवैध रूप सेबनाए गए निर्माण को वाराणसी विकास प्राधिकरण टीम ने भारी पुलिस फोर्स के बीच गिरा दिया।
वाराणसी विकास प्राधिकरण के ज्वाइंट सेक्रेटरी परमानंद यादव ने बताया कि सोसाइटी की कुछ महिलाओं ने अवैधनिर्माण की शिकायत की थी। जिस पर जांच के उपरांत या पाया गया कि सत्य प्रकाश सिंह उर्फ अखंड प्रतापसिंह द्वारा सोसाइटी के दीवार के पास व्यक्तिगत प्रयोग करते हुए कुछ टीन शेड व ऑफिस नुमा निर्माणकराया गया। जिस के क्रम में उन्हें विधि व सुसंगत धाराओं के तहत नोटिस दी गई तथा तथा वाराणसीविकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के निर्देश पर आज के क्रम में नगर निगम व पुलिस प्रशासन की टीम कोलेकर इनके निर्माण को गिराया जा रहा है।
मंगलवार को ही सोसाइटी की जमीन पर अवैध कब्जा करने काआरोप लगाते हुए सेंट्रल जेल रोड स्थित वरुणा एंक्लेव की कुछ महिलाओं ने प्रदर्शन किया था । उनका आरोप है कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने सोसाइटी के ही एक फ्लैट में रहते हैं। वहसोसाइटी की खाली जमीन पर कब्जा कर अपना आफिस बना लिए हैं। सड़क के फोर लेन होने के बाद बाउंड्रीदीवार को पीछे किया गया और जो जमीन बची उसे कब्जा कर लिया।इस संबंध में अखंड सिंह का कहना हैकि सोसाइटी की जमीन का आराजी नंबर अलग है और जहां पर शेड लगाया गया है उसका आराजी नंबरअलग है। आबादी की इस जमीन पर वह पिछले 25 वर्ष से काबिज हैं।
इस संबंध में महिलाओं द्वाराआइजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत की गई। तब जांच में सोसाइटी और कब्जे वाली नंबर अलग-अलगमिली। उन्होंने प्रशासन ने मामले का निस्तारण कर दिया। कुछ लोग हमारी छवि धुमिल करने के लिए सोशलमीडिया का सहारा ले रहे हैं।


