नोकार्क ने कोविड-19 की दूसरी लहर में 2500+ वेंटिलेटर लगाए
स्टार्टअप्स की ताकत की असली परीक्षा उस समय होती है जब देश को आपातकालीन स्थिति के विरुद्ध तत्काल कदम उठाने की आवश्यकता होती है। कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर ने भारत को बहुत बुरी तरह प्रभावित किया, विशेष रूप से पिछले 3 महीनों में लाखों लोगों को वेंटिलेटर and ऑक्सीजन कंसंट्रेटर जैसे उपचार उपकरणों की सख्त जरूरत थी। इस पृष्ठभूमि में पुणे स्थित एक स्टार्टअप नोकार्क ने देश भर के 500+ अस्पतालों में अपने V310 वेंटिलेटर के 3000+ से अधिक वेंटिलेटर लगाए हैं। यह स्टार्टअप उल्लेखनीय तकनीकी विशेषज्ञता के साथ उच्च तकनीकी उपकरण विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरहदों को पार करते हुए, कंपनी ने नेपाल में वेंटिलेटर भी लगाए हैं और कई अन्य अफ्रीकी और दक्षिण पूर्व एशियाई देशों से ऑर्डर प्राप्त किए हैं।
महामारी की पहली लहर के दौरान 300 वेंटिलेटर की आपूर्ति करने और बाजार से जबरदस्त रेस्पॉन्स मिलने के बाद नोकार्क ने बढ़ती राष्ट्रीय और वैश्विक जरूरतों को पूरा करने के लिए पुणे में 50,000 वर्ग फुट की फ़ैक्टरी स्थापित की। इस तैयारी ने नोकार्क को मार्च 2021 तक प्रतिदिन 20 वेंटिलेटर से अप्रैल 2021 के अंत तक प्रतिदिन 105 वेंटिलेटर बनाने की क्षमता दी। कोरोना की दूसरी लहर के दौरान वेंटिलेटर की मांग 800% तक बढ़ गई थी और इसे पूरा करने के लिए नोकार्क द्वारा उत्पादन बढ़ाया गया जिस वजह से वे 3 महीने की अवधि में 2,500 वेंटिलेटर की आपूर्ति कर सके। इसके अलावा यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी वेंटिलेटर चल रहे हैं, नोकार्कने ऑन लाइन और ऑफलाइन ग्राहक सहायता के लिए कॉल सेंटर स्थापित किया है। कंपनी ने निर्बाध ऑन-साइट ट्रेनिंग और क्लीनिकल सहायता प्रदान करने के लिए देश भर में 300+ प्रबल सर्विस और ऐप्लिकेशन टीम भी तैनात की है।
दूसरी लहर के दौरान नोकार्क ने देशभर के दूरदराज के अस्पतालों में वेंटिलेटर लगाने के लिए विभिन्न बड़े सीएसआर संगठनों के साथ भी मिलकर काम किया। इनमें से एक बड़ा प्रतिशत सरकारी अस्पतालों में लगाया गया। 80% वेंटिलेटर निजी अस्पतालों में लगाए गए, जिसमें महाराष्ट्र में कुल वेंटिलेटर्स का आंकड़ा सबसे अधिक- 23% था। इसके अलावा कंपनी को अपने वेंटिलेटर के लिए सरकारी संस्थाओं से भी सीधे ऑर्डर मिले हैं।


